लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:00 IST

Open in App

ढाका, 15 दिसंबर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को यहां बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मारक संग्रहालय का दौरा किया और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

कोविंद यहां तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं, जिस दौरान वह अपने समकक्ष के साथ वार्ता करेंगे और 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।

राष्ट्रपति का सुबह यहां आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कोविंद ने राजधानी के धानमंडी इलाके में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मारक संग्रहालय का दौरा किया और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा, “राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बंगबंधु स्मारक संग्रहालय का दौरा किया और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी।”

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति कोविंद ने बंगबंधु स्मृति संग्रहालय में शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्थान बांग्लादेश के प्रिय राष्ट्रपिता के जीवन और कार्य की गवाही देता है। ‘मुजीब बोर्षो’ समारोह को देखना विशेष रूप से भावुक क्षण है।”

इससे पहले एयर इंडिया वन की विशेष उड़ान से यहां पहुंचने पर राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस दौरे पर प्रथम महिला सविता कोविंद और उनकी बेटी स्वाति कोविंद भी आयी हैं।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हमीद ने अपनी पत्नी रशिदा खानम के साथ ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोविंद की अगवानी की।

बागची ने राष्ट्रपति कोविंद की बांग्लादेश यात्रा को ‘शानदार शुरुआत’ करार दिया।

बागची ने ट्विटर पर कहा, “एक शानदार शुरुआत! एक विशेष भाव में, राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद अब्दुल हमीद और प्रथम महिला रशिदा हमीद ने राष्ट्रपति कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद का स्वागत किया। रेड कार्पेट स्वागत के साथ 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।”

बांग्लादेश सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों ने उन्हें हवाई अड्डे पर स्वागत समारोह के हिस्से के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया, जहां से उन्हें काफिले में राजधानी के बाहरी इलाके सावर में राष्ट्रीय स्मारक तक ले जाया गया।

राष्ट्रपति कोविंद ने जब बांग्लादेश के नौ महीने लंबे 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों की याद में स्मारक पर माल्यार्पण किया तो सेना की तरफ से ‘लास्ट पोस्ट’ (शोक) धुन बजाई गई और राष्ट्रीय ध्वज को झुकाया गया और फिर फहराया गया।

बागची ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के वीरों को राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “मुक्ति संग्राम के आदर्शों को साकार करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की भावना हमारे विचारों और कार्यों का मार्गदर्शन करती रहे।” बागची ने एक अन्य ट्वीट में कहा।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने 1971 के शहीदों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। युद्ध में बांग्लादेशी स्वतंत्रता सेनानियों और बच्चों और बुजुर्गों सहित निहत्थे नागरिकों के साथ कई भारतीय सैनिकों की जान भी गई थी।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से राष्ट्रपति कोविंद की यह पहली विदेश यात्रा है। वह यहां बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल