लाइव न्यूज़ :

तूफान इडा, भीषण बाढ़ के चलते हुए नुकसान का जायजा लेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तूफान इडा और इसके असर से आयी विनाशकारी बाढ़ से पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इस दौरान वह इस तरह के शक्तिशाली तूफान का सामना करने में सक्षम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संघीय कोष का आह्वान करेंगे।

बाइडन मंगलवार को मैनविले, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के क्वींस शहर का दौरा करेंगे।

पूर्व के छह राज्यों में पिछले सप्ताह हुई जबरदस्त बारिश के कारण नदियों के उफान और विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोग तेजी से भर गए बेसमेंट अपार्टमेंट और कारों में फंस गए थे, वे बच निकलने की कोशिश में बह गए थे।

न्यू जर्सी में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई जबकि न्यूयॉर्क में 13 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 11 मामले क्वींस शहर के थे।

इससे पहले बाइडन ने शुक्रवार को लुइसियाना का दौरा किया था, जहां सबसे पहले तूफान इडा टकराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल