लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति जो बाइडन ने तूफान इडा, भीषण बाढ़ के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 23:10 IST

Open in App

हिल्सबोरो टाउनशिप (अमेरिका), सात सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को तूफान इडा और इसके असर से आयी विनाशकारी बाढ़ से पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबी एवं अल्प अवधि के राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित किया।

बाइडन के मैनविले, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के क्वींस शहर का दौरा करने के दौरान इस तरह के शक्तिशाली तूफान का सामना करने में सक्षम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संघीय कोष का आह्वान करने की संभावना जताई जा रही थी।

देश भर में बुनियादी ढांचे पर एक खरब डॉलर खर्च करने की बाइडन की योजना संसद में लंबित है।

न्यू जर्सी बाइडन का पहला पड़ाव रहा। मैनविले के दौरे से पहले आपातकालीन प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में हालात की जानकारी लेने समरसेट काउंटी पहुंचने पर गवर्नर फिल मर्फी ने उनका अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व के छह राज्यों में पिछले सप्ताह हुई जबरदस्त बारिश के कारण नदियों के उफान और विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोग तेजी से भर गए बेसमेंट अपार्टमेंट और कारों में फंस गए थे, वे बच निकलने की कोशिश में बह गए थे।

न्यू जर्सी में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई, जबकि न्यूयॉर्क में 13 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 11 मामले क्वींस शहर के थे।

इससे पहले बाइडन ने शुक्रवार को लुइसियाना का दौरा किया था, जहां सबसे पहले तूफान इडा टकराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना