लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर चेतावनी का लेबल लगा, राष्ट्रपति ने ट्विटर को दी बंद करने की धमकी

By भाषा | Updated: May 27, 2020 21:39 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी प्रतिक्रिया में कहा कि कंपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दम घोंट रही है। नाराज ट्रंप ने ट्वीट किया, " ट्विटर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है। वे कह रहे हैं कि व्यापक भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का कारण बनने वाले मेल-इन बैलेट पर मेरा बयान गलत है। यह बात फेक न्यूज सीएनएन और अमेजन के वाशिंगटन पोस्ट द्वारा तथ्यों की तथाकथित जांच के आधार पर कही गई है। "

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो ट्वीट पर चेतावनी का लेबल लगाया।ट्रंप ने उस पर राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप मढ़ दिया।

 वाशिंगटन: ट्विटर ने पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो ट्वीट पर चेतावनी का लेबल लगाया। इसके बाद ट्रंप ने उस पर राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप मढ़ दिया। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया मंचों को बंद करने तक की धमकी दे दी। ट्विटर ने मंगलवार को ट्रंप के दो ट्वीट को झूठा दावा करने वाली जानकारी के तौर पर चिन्हित किया।

इन ट्वीट में ' मेल के जरिये फर्जी मत पत्रों का इस्तेमाल करने और चुनावों में व्यापक मतदाता धोखाधड़ी को बढ़ावा मिलने’ का कथित दावा किया गया है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि ये पत्र पेटियां धोखाधड़ी के अलावा कुछ नहीं है। पत्र पेटियों को लूटा जाएगा। मत पत्रों के साथ जालजासी होगी, यहां तक कि अवैध तरीके से प्रिंट निकाला जाएगा और फर्जी हस्ताक्षर होंगे।

कैलिफोर्निया के गवर्नर लाखों लोगों को मत पत्र भेज रहे हैं। ट्विटर का नोटिफिकेशन दोनों ट्वीट के नीचे नीले रंग का विस्मयादिबोधक चिह्न प्रदर्शित करता है जो पाठकों से कहता है कि ‘मेल इन बैलेट’ के बारे में तथ्य जानिए।

ट्रंप ने इसकी प्रतिक्रिया में कहा कि कंपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दम घोंट रही है। नाराज ट्रंप ने ट्वीट किया, " ट्विटर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है। वे कह रहे हैं कि व्यापक भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का कारण बनने वाले मेल-इन बैलेट पर मेरा बयान गलत है। यह बात फेक न्यूज सीएनएन और अमेजन के वाशिंगटन पोस्ट द्वारा तथ्यों की तथाकथित जांच के आधार पर कही गई है। "

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, "ट्विटर पूरी तरह से बोलने की आजादी का गला घोंट रहा है और राष्ट्रपति के तौर पर मैं यह नहीं होने दूंगा।" बाद में बुधवार की सुबह ट्रंप ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंच को ही बंद करने की धमकी दे डाली। ट्रंप ने ट्रवीट किया, " रिपब्लिकन्स को लगता है कि सोशल मीडिया मंच पूरी तरह से कंजर्वेटिवों की आवाजों को खामोश कर रहे हैं। हम कड़ाई से इसका नियमन करेंगे या उन्हें बंद कर देंगे।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल