लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका में कोरोना का खौफ! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 की हर दिन कराएंगे जांच

By भाषा | Updated: May 8, 2020 10:41 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सैन्य सहायक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित पाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह हर दिन कोविड-19 की जांच कराएंगे। राष्ट्रपति ने बताया कि उनका उसके साथ काफी कम संपर्क था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सैन्य सहायक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 की जांच कराएंगे।ट्रंप का एक सैन्य सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सैन्य सहायक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को कहा कि वह हर दिन कोविड-19 की जांच कराएंगे। ट्रंप का एक सैन्य सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राष्ट्रपति ने बताया कि उनका उसके साथ काफी कम संपर्क था।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरा इस व्यक्ति के साथ बहुत कम निजी संपर्क था। मैं जानता हूं कि वह कौन है। अच्छा व्यक्ति है, लेकिन मेरा उनसे बहुत कम संपर्क था। देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का उनके साथ बहुत कम संपर्क था, लेकिन माइक और मेरी जांच की गई। हम दोनों की जांच की गई।’’

ट्रंप ने सवालों के जवाब में कहा कि उनकी, उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के अन्य कर्मियों की कोरोना वायरस के लिए हर दिन जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी जांच कराई। मैंने कल और आज जांच कराई थी तथा जांच में संक्रमित नहीं पाया गया। माइक ने अभी जांच कराई और वह संक्रमित नहीं पाए गए।’’ इस बीच, ट्रंप ने कहा कि चीन से दुनियाभर में जानलेवा संक्रामक रोग का फैलना या तो चीन की भयंकर गलती थी या फिर वे इसे रोकने में असमर्थ रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस जहां से यह शुरू हुआ, वहीं इसे रोका जा सकता था। यह करना आसान होता, लेकिन कुछ तो हुआ है।’’ राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘या तो उन्होंने एक भयंकर गलती की या संभवत: वे इसे रोकने में असमर्थ रहे। कोई तो बेवकूफ था। उन्होंने इसे नहीं रोका जो कि उन्हें रोकना चाहिए था। यह बहुत गलत है।’’

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 2,64,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 37 लाख लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। अकेले अमेरिका में 76,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई और 12 लाख लोग संक्रमित पाए गए। ट्रंप ने बताया कि यह जानलेवा विषाणु 180 से अधिक देशों में फैल गया।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल