लाइव न्यूज़ :

तीन दिन पहले ही व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 2009 में बराक ओबामा ने की थी शुरुआत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 20:08 IST

व्हाइट हाउस में ट्रंप तीसरी बार दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं। इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा ने 2009 में की थी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप ‘दीप’ जलाने की रस्म के साथ बृहस्पतिवार को दिवाली मनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप ने व्हाइट हाउस में पहली बार दिवाली 2017 में अपने ओवल कार्यालय में मनाई थी।इस दौरान उनके प्रशासन के सदस्य और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का एक विशिष्ट समूह मौजूद था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाएंगे। भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले यहां यह आयोजन किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस में ट्रंप तीसरी बार दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं। इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा ने 2009 में की थी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप ‘दीप’ जलाने की रस्म के साथ बृहस्पतिवार को दिवाली मनाएंगे।

आयोजन संबंधी अन्य ब्योरे फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहली बार दिवाली 2017 में अपने ओवल कार्यालय में मनाई थी। इस दौरान उनके प्रशासन के सदस्य और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का एक विशिष्ट समूह मौजूद था।

पिछले साल ट्रंप ने अमेरिका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था। इस बीच अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई।

उन्होंने ट्वीट किया, “हमने गर्वनर मेंशन में दीप जलाए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेक्सास दौरे की चर्चा की। हमने अंधेरे पर रोशनी की जीत का जश्न मनाया।” टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद पीटे ओलसन ने भी ट्वीट किया, “बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली मनाते हुए।”

वहीं हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूरे अक्टूबर माह तक चलने वाले विभिन्न अवसरों एवं त्योहारों में करीब 7,000 युवाओं, वयस्कों और बच्चों ने भाग लिया।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल