लाइव न्यूज़ :

राष्टपति ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में की रैली, ‘ठग’ और ‘अराजकतावादियों’ से खतरों को किया रेखांकित

By भाषा | Updated: August 29, 2020 17:17 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में रैली की उन्होंने उन प्रदर्शनकारियों पर जम कर निशाना साधा जिन्होंने एक रात पहले व्हाइट हाउस से निकलते वक्त ट्रंप के समर्थकों से दुर्व्यवहार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस से निकलते वक्त ट्रंप के समर्थकों से दुर्व्यवहार किया था। ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में शुक्रवार रात को एक रैली की।  प्रदर्शनकारियों की आलोचना से की जिन्होंने साउथ लॉन पर उनके भाषण के बाद जाने वालों के साथ दुर्व्यवहार किया था। केंटुकी के सीनेटर रैंड पॉल भी शामिल हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस से बाहर आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा दे कर बाहर निकाला।

लंडनडेरे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो ‘‘लोकतंत्र और भीड़’’ के बीच खड़ें हैं। इस दौरान उन्होंने उन प्रदर्शनकारियों पर जम कर निशाना साधा जिन्होंने एक रात पहले व्हाइट हाउस से निकलते वक्त ट्रंप के समर्थकों से दुर्व्यवहार किया था। ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में शुक्रवार रात को एक रैली की। 

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत उन प्रदर्शनकारियों की आलोचना से की जिन्होंने साउथ लॉन पर उनके भाषण के बाद जाने वालों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसमें केंटुकी के सीनेटर रैंड पॉल भी शामिल हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस से बाहर आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा दे कर बाहर निकाला। ट्रंप ने अपने समर्थकों की सुरक्षा के लिए ज्यादा कुछ नहीं करने पर कोलंबिया के मेयर मुरिएल बोजर की आलोचना की और कहा,‘‘ वे ठगों का एक समूह थे। असंतुष्ट, उन्मत्त क्रोध। 

आपको वाशिंगटन में पिछली रात को देखना चाहिए, यह एक अपमान था।’’ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बेहद कम वक्त बचा है और प्रचार के लिए ट्रंप का धुआंधार यात्रा का कार्यक्रम है। ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारी ‘‘अराजकतावादी’’ थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे केवल परेशानी खड़ी करना चाहते हैं। उन्हें जॉर्ज फ्लॉयड से कोई सरोकार नहीं है। उनका किसी भी चीज़ से कोई लेना-देना नहीं है। वे जानते तक नहीं है कि जॉर्ज फ्लॉयड हैं कौन....।

’’ इसबीच राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक महिला को क्षमा कर दिया जो रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की रात में एक विशेष वक्ता थीं और जिन्होंने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक दयालु नेता बताया था। ट्रंप ने ऐलिस मैरी जॉनसन को क्षमादान दिया, जिन्होंने गैर हिंसक मादक पदार्थ अपराध के लिए बिना पैरोल जेल में दो दशक बिताए हैं। महिला को 1996 में दोषी ठहराया गया था। ट्रंप ने किम कर्दाशियां की अपील पर महिला की सजा कम की है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल