लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:36 IST

Open in App

(परिवर्तित डेटलाइन से)

ढाका, 15 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने एक सैनिक की वीरता की भावना और अदम्य साहस का प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। गंभीर रूप से घायल वरूण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा, ‘‘ यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह ने जिंदगी के लिए वीरतापूर्ण संघर्ष करते हुए आखिरी सांस ली। हेलीकॉप्टर हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद भी उन्होंने सैनिक की वीरता की भावना और अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। राष्ट्र उनके प्रति आभारी है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ’’

वायुसेना ने बताया कि बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में ग्रुप कैप्टन सिंह ने बुधवार को आखिरी सांस ली। ’’

उसने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ वायुसेना को ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन की सूचना देते हुए बहुत दुख हो रहा है। आठ दिसंबर, 2021 के हादसे में घायल हुए सिंह ने आज सुबह आखिरी सांस ली। वायुसेना संवेदना प्रकट करती है और वह शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है।’’

एमआई 17 वी 5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन को पिछले बुधवार को तमिलनाडु के वेलिंग्टन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले बृहस्पतिवार को उन्हें वेलिंग्टन से बेंगलुरु के कमान अस्पताल में पहुंचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना