लाइव न्यूज़ :

ईरान में बिजली गुल होने पर राष्ट्रपति ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:57 IST

Open in App

तेहरान(ईरान), छह जुलाई (एपी) ईरान के निवर्तमान राष्ट्रपति ने गर्मियों के मौसम में राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में दिन में कई घंटों तक बिजली गुल रहने को लेकर मंगलवार को माफी मांगी।

कई वर्षों बाद ईरान में लोगों को इस तरह से बिजली गुल होने की स्थिति का सामना करना पड़ा है।

सरकार की एक बैठक का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें राष्ट्रपति हसन रूहानी ने स्वीकार किया कि पिछले हफ्ते बिजली गुल होने से ईरानियों को काफी परेशानी हुई और अपने असमान्य व्यक्तिगत संबोधन में इसे लेकर उन्होंने अफसोस जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘इन समस्याओं और कष्ट का सामना करने वाले प्रिय लोगों से मैं माफी मांगता हूं। ’’

हाल के दिनों में निरंतर बिजली गुल होने से तेहरान एवं अन्य शहरों की सड़कों पर अफरा-तफररी और भ्रम की स्थिति देखने को मिल रही है। ट्रैफिक लाइट बंद हो गई, फैक्टरियां बंद हो गई, दूरसंचार ठप पड़ गया और मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुई।

ईरान के उत्तरी हिस्से के कुछ शहरों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।

अधिकारियों ने इस समस्या के लिए देश में तामपान में वृद्धि, बिजली की मांग बढ़ने और जल विद्युत उत्पादन प्रभावित होने को जिम्मेदार ठहराया है।

तेहरान और अन्य बड़े शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

पिछले हफ्ते ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भी बिजली उत्पादन आपात स्थिति में ठप हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब