लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के उपद्रवी समर्थकों के खिलाफ आरोप तय करने की तैयारी, राजद्रोह का आरोप भी लग सकता है

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जनवरी (एपी) वाशिंगटन डीसी के एक शीर्ष संघीय अभियोजक ने कहा है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में हिंसा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए ‘‘सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है’’।

वाशिंगटन डीसी के कार्यवाहक अटॉर्नी माइकल शेरविन ने कहा कि अभियोजक उपद्रवियों पर अनाधिकृत प्रवेश, संपदा की चोरी समेत 15 मामले दर्ज करने की योजना बना रहे हैं तथा कई अन्य आरोप तय करने के लिए जांचकर्ता अभी और सबूत जुटा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन सभी आरोपों पर विचार किया जा रहा है.... हम अधिक से अधिक आरोप तय करने की कोशिश करेंगे।’’

अमेरिका में लोकतंत्र पर एक अप्रत्याशित हमले में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 90 से अधिक लोगों का गिरफ्तार किया है तथा अभी और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ उपद्रवियों पर राजद्रोह के आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

दरअसल, पिछले वर्ष सितंबर में तत्कालीन उप अटॉर्नी जनरल जेफरी रोसन ने एक मेमो में अभियोजकों से कहा था कि वे हिंसक प्रदर्शनकारियों पर राजद्रोह के आरोप लगाने पर विचार कर सकते हैं। न्याय विभाग की ओर से यह बात अश्वेत अमेरिकियों की पुलिस के हाथों हुई मौत की घटनाओं के बाद भड़की हिंसा की पृष्ठभूमि में कही गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल