जापान के तोक्यो और ओसाका में तीसरी बार आपातकाल लागू करने की तैयारी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:52 IST2021-04-21T20:52:55+5:302021-04-21T20:52:55+5:30

Preparing to implement emergency for the third time in Tokyo and Osaka, Japan | जापान के तोक्यो और ओसाका में तीसरी बार आपातकाल लागू करने की तैयारी

जापान के तोक्यो और ओसाका में तीसरी बार आपातकाल लागू करने की तैयारी

तोक्यो, 21 अप्रैल (एपी) जापान सरकार कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये तोक्यो तथा ओसाका और उसके आसपास के शहरी इलाकों में तीसरी बार आपातकाल लागू करने की तैयारी कर रही है। स्थानीय नेताओं के अनुरोध पर जापान सरकार ने इस मामले पर चर्चा की है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और प्रमुख मंत्रियों ने तोक्यो, ओसाका और उसके नजदीकी क्योतो और ह्योगो में इस सप्ताह के अंत में आपातकाल लगाने के मामले पर बुधवार रात चर्चा की।

मार्च में नए सिरे से तेजी से फैलने शुरू हुए संक्रमण में सबसे बुरी तरह प्रभावित ओसाका इलाके में बुधवार को संक्रमण के 1,242 नए मामले सामने आए। इस मामले में उसने तोक्यो को भी पीछे छोड़ दिया, जहा संक्रमण के 843 नए मामले सामने आए हैं।

क्योति और ह्योगो ने फिर से आपातकाल लगाने का बुधवार को अनुरोध किया जबकि तोक्यो भी ऐसा ही अनुरोध कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Preparing to implement emergency for the third time in Tokyo and Osaka, Japan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे