लाइव न्यूज़ :

लेबनान में चिड़ियाघर से छुड़ाए गए दो भालुओं को अमेरिका भेजने की तैयारी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:31 IST

Open in App

हनावे (लेबनान), 18 जुलाई (एपी) लेबनान में एक दशक से भी अधिक समय सीमेंट के छोटे पिंजरों में गुजारने वाले दो भालुओं को अमेरिका ले जाकर जंगल में छोड़ा जाएगा। पशुओं से संबंधित कार्यकर्ताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।

बेरूत में स्थित समूह 'एनिमल्स लेबनान' ने कहा कि होमर और उलिसेस नामक भूरे रंग के दो सीरियाई भालुओं को दक्षिण लेबनान में एक निजी चिड़ियाघर से मुक्त कराया गया था। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने चिड़ियाघर के मालिक को मनाया कि उन्हें छोटे पिजंरों के बजाय किसी बेहतर स्थान पर रखा जाना चाहिये। इसके बाद मालिक ने भालुओं को छोड़ने का फैसला किया। इन भालुओं को दक्षिण बंदरगाह शहर टाइर के निकट हनावे के एक गांव में 10 वर्षों तक छोटे पिंजरों में रखा गया।

'एनिमल्स लेबनान' के निदेशक जैसन मियर ने कहा, ''किसी भी पशु को इतने बुरे हालात में नहीं रखना चाहिये, जहां उनको न तो पर्याप्त भोजन, न स्वास्थ्य देखभाल और न ही रहने के लिये बेहतर घर मिले। अपने जीवन में पहली बार वे विशाल प्राकृतिक जंगल में भालुओं का असली जीवन जी पाएंगे और उसका आनंद लेंगे। ''

लगभग 130-130 किलोग्राम के इन भालुओं की रविवार को चिकित्सा जांच की गई। इसके बाद इन्हें लोहे के एक विशाल पिंजरे में बैठाकर रवाना कर दिया गया। इन्हें रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जाया जाएगा, जहां से इन्हें संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले विमान में रखा जाएगा और फिर वहां से शिकागो भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें कोलोरेडो में वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...