लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे को खोले जाने की तैयारी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:00 IST

Open in App

लाहौर, नौ जुलाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित 100 साल से अधिक पुराने गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा को मरम्मत और दोबारा खोलने जाने के लिये अल्पसंख्यक मामलों के शीर्ष निकाय को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस गुरुद्वारे को दो दशक पहले एक पुस्तकालय में तब्दील कर दिया गया था, जिसका सिख समूहों ने पुरजोर विरोध किया था। फिलहाल यह गुरुद्वारा खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की सरकार के नियंत्रण में है।

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष आमेर अहमद ने कहा, ''पूरी तरह से विचार-विमर्श के बाद, केपीके सरकार ने आखिरकार बोर्ड के रुख को स्वीकार कर लिया और मनसेहरा जिले में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का कब्जा ईटीपीबी को देने पर सहमति जता दी।''

ईपीटीबी एक वैधानिक बोर्ड है जो उन हिंदुओं और सिखों की धार्मिक संपत्तियों व तीर्थस्थलों का प्रबंधन करता है जो विभाजन के बाद भारत चले गए थे।

अहमद ने कहा, ''अपनी मूल वास्तुकला और आकार में बरकरार ऐतिहासिक व शानदार गुरुद्वारे को ''जरूरी मरम्मत के बाद कुछ महीनों में सिखों के लिए खोल दिया जाएगा।''

अध्यक्ष ने कहा, ''ईटीपीबी पर इसका नियंत्रण एक मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह देश के उत्तरी क्षेत्रों में (पूजा के लिए खुलने वाला) पहला गुरुद्वारा होगा, जिसके परिणामस्वरूप धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।''

प्रांतीय सरकार ने 20 साल पहले स्थानीय सिख समुदाय के विरोध के बावजूद गुरुद्वारे को 'नगर पुस्तकालय भवन' में बदल दिया था।

विभाजन के बाद से गुरुद्वारा पूजा के लिए बंद कर दिया गया था।

हजरो के सिख संत सरदार गोपाल सिंह साथी ने 1905 में गुरुद्वारे की आधारशिला रखी थी।

साल 1976 में मनसेहरा को एक जिले के रूप में आधिकारिक रूप से सीमांकित करने के बाद, मंदिर को पुलिस विभाग को सौंप दिया गया, जिसने अपने परिसर में एक पुलिस स्टेशन की स्थापना की। 2000 में गुरुद्वारे में एक सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी