लाइव न्यूज़ :

चीन में कोविड-19 के टीके को बड़े स्तर पर बाजार में उतारने की तैयारी

By भाषा | Updated: December 6, 2020 15:58 IST

Open in App

ताइपे, छह दिसंबर (एपी) चीन की प्रांतीय सरकारें स्वदेश निर्मित कोरोना वायरस के प्रायोगिक टीकों के लिए ऑर्डर दे रही हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी तक इस बारे में नहीं बताया है कि टीके कितने प्रभावी हैं और देश की 1.4 अरब आबादी तक कैसे पहुंचेंगे।

चीन के विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा कि टीका निर्माता अंतिम परीक्षण की प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं। ब्रिटेन ने फाइजर कंपनी के टीके को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है।

चीन के चार निर्माताओं के पांच संभावित टीकों का रूस, मिस्र तथा मेक्सिको समेत एक दर्जन से अधिक देशों में परीक्षण चल रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि टीके सफल होने के बाद भी अमेरिका, यूरोप, जापान और अन्य विकसित देशों में उपयोग के लिए टीके के प्रमाणन की प्रक्रिया अत्यंत जटिल हो सकती है।

हालांकि, चीन ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगा कि टीका विकासशील देशों के लिए किफायती रहे।

साइनोफार्म कंपनी ने नवंबर में कहा था कि उसने चीन में अपने टीके के इस्तेमाल के लिए अंतिम मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है।

अन्य निर्माताओं को स्वास्थ्य कर्मियों तथा संक्रमण के लिहाज से अत्यंत जोखिम वाले लोगों के लिये आपात उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गयी है।

उप प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा, ‘‘हमें बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला