लाइव न्यूज़ :

तियान आन मेन चौक घटना का नामोनिशान हांगकांग में भी मिटाने की तैयारी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 12:33 IST

Open in App

हांगकांग, चार जून (एपी) चीन ने बीजिंग के तियान आन मेन चौक पर लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर 1989 की खूनी कार्रवाई पर कोई भी चर्चा अपने मुख्य भूभाग पर नहीं होने दी और अब ऐसा ही कुछ वह हांगकांग में भी करने जा रहा है।

हांगकांग और पास में स्थित मकाऊ में वर्षों से चार जून 1989 को हुई घटनाओं की याद में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जब चीन की जनमुक्ति सेना ने छात्रों की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई थी जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।

पिछले साल से पहले तक हजारों लोग हांगकांग के विक्टोरिया पार्क में एकत्रित होकर पीड़ितों की याद में मोमबत्तियां जलाते और गाने गाते थे लेकिन प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए लगातार दूसरे साल ऐसे किसी भी आयोजन के लिए इनकार कर दिया और शुक्रवार को इस घटना की बरसी वाले दिन इसके एक आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्यक्रम के लिए बनाए गए एक अस्थायी संग्रहालय को इस हफ्ते अचानक बंद कर दिया गया।

हांगकांग के सुरक्षा मंत्री ने पिछले हफ्ते निवासियों को अवैध रूप से एकत्रित होने के खिलाफ आगाह किया था।

हांगकांग में 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद से चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया है जिसके तहत प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही प्राधिकारियों ने शहर के सभी मुखर और लोकतंत्र समर्थक शख्सियतों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से ज्यादातर या तो जेल में बंद हैं या शहर छोड़कर चले गए हैं।

इस साल पाबंदियों के बावजूद हांगकांग में लोगों से शुक्रवार रात आठ बजे एक मोमबत्ती जलाने का आह्वान किया गया है चाहे वे कहीं भी हो। सोशल मीडिया पर की जा रही ऑनलाइन अपीलों में लोगों से शुक्रवार को काले कपड़े पहनने को भी कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला