लाइव न्यूज़ :

विंडसर में प्रिंस फिलिप की शवयात्रा की तैयारी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:10 IST

Open in App

विंडसर (ब्रिटेन), 17 अप्रैल (एपी) “साहस भाग्य और भरोसेमंद” व्यक्ति के तौर पर याद किये जा रहे दिवंगत प्रिंस फिलिप की शवयात्रा में सैन्य बैंड ने प्रस्तुति दी और अंत्येष्टि से पहले विंडसर कैसल में अपने पति की इस शवयात्रा में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी शामिल हुईं।

प्रार्थनासभा में रॉयल नौसेना में उनकी सेवा और तीन चौथाई दशक तक ब्रिटिश राजशाही को उनके समर्थन के लिये उन्हें सलाम किया गया।

बीती नौ अप्रैल को 99 साल की उम्र में प्रिंस फिलिप का निधन हो गया था। महारानी के साथ उनकी शादी को 73 साल हुए थे। सैन्य व शाही परंपरा के मुताबिक प्रार्थना के बाद विंडसर कैसल के ‘रॉयल वॉल्ट’ में दफना दिया जाएगा। रॉयल वॉल्ट विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में स्थित एक कक्ष है।

कोरोनावायरस की वजह से लागू पाबंदियों के कारण उनके अंतिम संस्कार के दौरान चैपल के अंदर महज 30 लोग ही होंगे, जिनमें महारानी, उनके चार बच्चे और आठ पोते-पोतियां शामिल होंगे।

उनकी शवयात्रा विंडसर कैसल के स्टेट इंट्रेंस शुरू हुई जब इस औपचारिक यात्रा में शामिल लोगों ने अपनी जगह ले ली। सेंट जॉर्ज चैपल की आठ मिनट की यात्रा के लिये ताबूत को विशेष रूप से तैयार लैंड रोवर में रखा गया जिसे प्रिंस फिलिप ने खुद डिजाइन किया था। वाहन के आगे वरिष्ठ सैन्य कमांडर कतारबद्ध चल रहे थे जबकि पीछे की तरफ शाही परिवार के सदस्य थे।

शवयात्रा के पीछे महारानी बेंटले कार में सवार थीं। यह सबकुछ लंदन से 30 किलोमीटर पश्चिम में 950 साल पुराने निवास, कैसल के मैदान में जनता की नजरों से दूर हो रहा था। इस पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक