लाइव न्यूज़ :

जॉनसन की नयी दिल्ली की यात्रा के लिए तैयारियां जारी : उच्चायुक्त एलेक्स एलिस

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:16 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 11 फरवरी भारत में नियुक्त किये गये ब्रिटेन के नये उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की नयी दिल्ली की यात्रा के लिए तैयारी की जा रही है। साथ ही, जी 7 और कॉप26 सम्मेलनों के लिए भारत का स्वागत करना तत्काल प्राथमिकताएं हैं।

ब्रिटेन ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के कोर्नवाल क्षेत्र में जून में होने वाले जी 7 सम्मेलन में शरीक होने का न्योता दिया था। जॉनसन के इस सम्मेलन से पहले भारत की यात्रा करने की संभावना है।

एलिस (53) ने एक शिक्षक के तौर पर भारत की यात्रा करने के 35 साल बाद फिर से वहां जाने को लेकर खुशी प्रकट की।

एलिस ने भारत में ब्रिटेन के नये उच्चायुक्त के तौर पर प्रभार संभालने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना परिचय पत्र सौंपा।

भारत-ब्रिटेन साझेदारी के संदर्भ में नये उच्चायुक्त ने कहा कि 2021 , द्विपक्षीय और वैश्विक स्तर पर, दोनों ही रूप में एक महत्वपूर्ण साल होगा।

एलिस ने कहा, ‘‘मेरी तत्काल प्राथमिकताओं में ब्रिटिश प्रधानमंत्री (जॉनसन) की आगामी भारत यात्रा के लिए तैयारियां करना शामिल है और मैं ब्रिटेन में जी 7 सम्मेलन में तथा साल के अंत में कॉप 26 सम्मेलन में भारत का स्वागत करने की उम्मीद करता हूं। ’’

जी 7 में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

वहीं, 2020 का संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप26) कोविड-19 महामारी को लेकर नवंबर 2020 से लंबित है। यह एक नवंबर से 12 नवंबर 2021 के बीच ग्लासगो में होगा।

एलिस ने भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बारे में कहा कि सही टीम जीतेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?