प्रार्थना कीजिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में ‘पृथ्वी की गुहार’ सुनी जाए: पोप

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:53 IST2021-10-31T18:53:49+5:302021-10-31T18:53:49+5:30

Pray 'Earth's cries' be heard at UN climate summit: Pope | प्रार्थना कीजिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में ‘पृथ्वी की गुहार’ सुनी जाए: पोप

प्रार्थना कीजिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में ‘पृथ्वी की गुहार’ सुनी जाए: पोप

वेटिकन सिटी, 31 अक्टूबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने रविवार को लोगों से प्रार्थना करने की अपील की ताकि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर-सम्मेलन में ‘पृथ्वी की गुहार’ सुनी जाए।

पोप फ्रांसिस ने रविवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह अहम सम्मेलन का पहला दिन है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी प्रार्थना करें ताकि सम्मेलन के प्रतिभागियों द्वारा पृथ्वी की गुहार और गरीबों की गुहार सुनी जाए।’’

पोप ने कहा, ‘‘यह सम्मेलन भविष्य की पीढ़ियों के लिए ठोस उम्मीद पैदा करने वाले प्रभावी उत्तर प्रस्तुत करेगा, ऐसी आशा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pray 'Earth's cries' be heard at UN climate summit: Pope

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे