लाइव न्यूज़ :

सीरिया में गैस पाइपलाइन पर हमले के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:51 IST

Open in App

दमिश्क, 18 सितंबर (एपी) सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण-पूर्व में प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन पर विस्फोटक से हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई लेकिन जल्द ही इसे बहाल कर दिया गया। देश के ऊर्जा मंत्री ने यह जानकारी दी।

हमले की फिलहाल किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरिया के तेल और गैस संबंधी आधारभूत संरचना को निशाना बनाकर इससे पहले भी हमले किए गए हैं।

सीरिया के ऊर्जा मंत्री हसन अल जमील ने बताया कि दमिश्क के दक्षिण-पूर्व में शुक्रवार को पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। इस पाइपलाइन के जरिए देश के ऊर्जा संयंत्रों के लिए 50 प्रतिशत ईंधन की आपूर्ति होती है। उन्होंने कहा कि हमले से ट्रांसमिशन में दिक्कतों के कारण देश के विभिन्न इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हुई।

अल जमील ने बताया कि शनिवार तड़के बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया गया और सभी प्रांतों में बिजली सेवा बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि मरम्मत संबंधी कार्य पूरा होने तक कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। तेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि ‘‘दक्षिणी सीरिया के हरन अल अवामिद इलाके में आतंकवादी हमले में अरब नेचुरल गैस पाइपलाइन’’ को निशाना बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब