लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में सत्ता संघर्ष जारी, पीएम विक्रसिंघे ने राष्ट्रपति के साथ मतभेद की बात स्वीकारी

By भाषा | Updated: December 22, 2018 18:44 IST

कोलंबो गजट ने खबर दी है कि विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को मीडिया की आलोचना करते हुये कहा कि कुछ लोगों ने एक ‘फर्जी सूची’ जारी की है जिसमें दावा किया है कि उन्हें मंत्रालय विभाग के लिए नामित किया गया है। हालांकि राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी नहीं दी ही।

Open in App

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्वीकार किया है कि मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ कुछ मतभेद हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि मामले को सुलझा लिया जाएगा।

खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति सिरिसेना ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के कुछ उम्मीदवारों के नाम खारिज करते हुये बृहस्पतिवार को 30 सदस्यीय कैबिनेट को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा बलों एवं पुलिस पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। इससे संकेत मिला कि सिरिसेना और विक्रमसिंघे के बीच सत्ता संघर्ष जारी है।

कोलंबो गजट ने खबर दी है कि विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को मीडिया की आलोचना करते हुये कहा कि कुछ लोगों ने एक ‘फर्जी सूची’ जारी की है जिसमें दावा किया है कि उन्हें मंत्रालय विभाग के लिए नामित किया गया है। हालांकि राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी नहीं दी ही।

उन्होंने कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने दावा किया था कि श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) सदस्य वजीत विजयमुनि जोयसा का नाम मंत्री पदों के लिए नामित सांसदों की सूची में था। 

हालांकि, प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जोयसा का नाम सूची में नहीं था। विक्रमसिंघे ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना