लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी के बीच इराक में बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:37 IST

Open in App

बगदाद, दो जुलाई (एपी) भीषण गर्मी के बीच इराक के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली ठप हो गई, जिससे राजधानी के संपन्न इलाके तक प्रभावित हुए और जनजीवन पर असर पड़ा।

बिजली मंत्रालय द्वारा शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, इराक का बिजली ग्रिड सिर्फ 4,000 मेगावाट से कुछ अधिक बिजली का उत्पादन कर रहा है, जो औसतन उत्पादन 20,000 मेगावाट से कम है। बिजली कटौती ने विशेष रूप से बगदाद और दक्षिणी प्रांतों को प्रभावित किया है।

स्थानीय चैनलों ने बताया कि बगदाद और दक्षिणी प्रांत बेबीलोन के बीच 400 केवी की बड़ी बिजली लाइन के कटने के कारण यह बिजली संकट उत्पन्न हुआ। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इसके कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है, लेकिन हो सकता है कि लाइन पर लोड ज्यादा था या शायद कहीं गड़बड़ी हुई होगी।

पूरी तरह बिजली गुल तभी हो सकता है जब इराक का बिजली नेटवर्क अधिकतम क्षमता पर काम कर रहा हो। ट्रांसमिशन नेटवर्क और वितरण क्षमता में खामियां भी बिजली गुल का कारण हो सकती हैं। ज्यादा तापमान भी वितरण लाइनों को प्रभावित कर सकता है। पिछली बार राष्ट्रव्यापी बिजली संकट पांच साल पहले हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला