लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में निकला 7.8 किलोग्राम का आलू, हो सकता है दुनिया का सबसे बड़ा आलू

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:58 IST

Open in App

वेलिंगटन, चार नवंबर (एपी) न्यूजीलैंड में हैमिल्टन के पास एक बागान से 7.8 किलोग्राम का एक आलू निकला है जो दुनिया का सबसे बड़ा आलू हो सकता है।

यह आलू कोलिन और डोना क्रेग-ब्राउन नाम के एक दम्पति के बागान से गत 30 अगस्त को निकला था। कोलिन ने कहा, ‘‘जब हम अपने बागान में खुदाई कर रहे थे तब हमें इस विशाल आलू का पता चला था। पहले हमें विश्वास ही नहीं हुआ कि यह आलू है लेकिन बाद में इसे खोदकर निकालने पर यह आलू निकला।’’

इसकी काफी संभावना है कि यह आलू दुनिया का सबसे बड़ा आलू हो सकता है जिसका वजन 7.8 किलोग्राम है। कोलिन और डोना क्रेग-ब्राउन के बागान से यह आलू निकलने के बाद दोनों इलाके में मशहूर हो गए हैं। दोनों ने इस आलू का नाम ‘डौग’ रखा है।

सबसे वजनी आलू का वर्तमान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रिटेन में 2011 में सामने आये एक आलू का है जिसका वजन 5 किलोग्राम से कम था।

दंपति का कहना है कि उन्होंने डौग को दर्ज कराने के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में आवेदन किया है। हालांकि उन्हें गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड से इस संबंध में कोई प्रतिपुष्टि नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला