लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाने के बाद होने वाला संक्रमण कोविड-19 स्वरूपों के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा विकसित करता है: शोध

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर एक शोध के अनुसार जो लोग टीका लगवाने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं, उनमें कोविड-19 रोग के जनक यानी सार्स-कोव-2 वायरस के प्रकारों के प्रति बहुत बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया विकसित होती है।

जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि टीका लगवाने के बाद होने वाला संक्रमण (ब्रेकथ्रू संक्रमण) डेल्टा स्वरूप के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है।

निष्कर्ष बताते हैं कि ऐसे लोगों में अन्य प्रकारों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होने की संभावना है क्योंकि सार्स-कोव-2 वायरस उत्परिवर्तित होता रहता है।

अमेरिका में ओरेगॉन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी (ओएचएसयू) में सहायक प्रोफेसर तथा वरिष्ठ शोध लेखक फिकाडू ताफेसे ने कहा, ''इससे बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया आपको नहीं मिल सकती है। ये टीके गंभीर बीमारी के खिलाफ बहुत प्रभावी हैं।''

शोध में पाया गया कि 'ब्रेकथ्रू' मामलों में रक्त के नमूनों में मापा गया एंटीबॉडी, फाइजर टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद उत्पन्न एटीबॉडी की तुलना में अत्यधिक मात्रा में और लगभग 1000 प्रतिशत तक प्रभावी पाया गया।

परिणाम बताते हैं कि टीकाकरण के बाद मिलने वाली सुरक्षा वास्तव में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है।

शोध के सह-लेखक तथा ओएचएसयू स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर मार्सेल कर्लिन ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह संक्रमण के अंत का संकेत देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि महामारी का अंत होने वाला है। यह इंगित करता है कि हम अंत की ओर बढ़ रहे हैं।''

कर्लिन ने कहा, ''टीकाकरण पूरा कराने के बाद जब आप वायरस की चपेट में आ जाते हैं तो आप भविष्य में आने वाले स्वरूपों से बेहतर तरीके से सुरक्षित हो जाते हैं।''

शोध में कुल 52 लोगों के रक्त के नमूनों का अध्ययन किया गया। ये सभी ओएचएसयू के कर्मचारी थे। सभी ने फाइजर का टीका लगवाने के बाद शोध में हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल