लाइव न्यूज़ :

अब तक उपयोग में नहीं लाये गए गैर औषधि उपचार की संभावना

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:09 IST

Open in App

(पॉल ग्लासजीयू, बॉन्ड यूनिवसिटी)

(संपादक कृपया इसे 17 दिसंबर 2021 को भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 बजे के बाद प्रकाशित, प्रसारित करें

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 16 दिसंबर (360इन्फो) रॉयल आस्ट्रेलियन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स द्वारा संकलित ‘हैंडबुक ऑफ नॉन ड्रग इंटरवेन्शंस’ (एचएएनडीआई) औषधि मुक्त मेडिकल उपचार के लिए विश्व का पहला सार-संग्रह है।

राये थॉमस की किशोर बेटी ने 2017 में ग्रामीण भारत की यात्रा करते हुए कई घंटों तक बेचैनी और मिचली आने की समस्या का सामना किया। राये ने उस वक्त सुनी हुई इस बात को याद किया कि सिर घुमाने की प्रक्रिया बेचैनी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है।

अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर उसने (किशोरी ने) एचएएनडीआई पर ‘एप्ले प्रक्रिया’ का विवरण पाया और लिंक में दिये गये वीडियो को कुछ बार देखा तथा उस प्रक्रिया का अनुकरण किया।

उनकी बेटी को फौरन राहत मिली, हालांकि उसे अगले कुछ दिनों तक यह प्रक्रिया दोहरानी पड़ी। किशोरी इस विकल्प से इसलिए अवगत हो सकी कि वह उसी विश्वविद्यालय में एचएएनडीआई के डेवलपर के रूप में काम करती है।

‘एप्ले प्रक्रिया’ उन दर्जन भर गैर औषधि उपचारों में शामिल है जिनका उपयोग चिकित्सक और मरीज बहुत कम कर रहे हैं।

कुछ के ठोस, अनुसंधान समर्थित प्रभाव हैं: व्यायाम, सांस लेने से जुड़ी गंभीर बीमारियों में अस्पताल में फिर से भर्ती होने की संभावना और मौत के खतरे को 70 प्रतिशत कम कर देता है, रोजाना धूप में बैठने से त्वचा कैंसर के खतरे को 50 प्रतिशत कम किया जा सकता है और गर्भस्थ शिशु को पेट की ओर धकेल कर बच्चे के उल्टा जन्म लेने की संभावना को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

यदि इस तरह के फायदे पहुंचाने वाली दवाइयां होगी तो कंपनियां ऊंची कीमतें तय करेंगी।

लेकिन इन गैर औषधि उपचारों पर कम अनुसंधान हुआ है, उन अनुसंधानों में समुचित वर्णन नहीं किया गया है और खासकर मुफ्त या सस्ता होने के चलते विपणन से दूर रखा गया है।

उनकी अनदेखी किये जाने का एक सापेक्षिक कारण चिकित्सकों के दवा लिखने समय उपयोग में लाई जाने वाली औषधि पुस्तिका जैसे मान्यता प्राप्त सार संग्रह का अभाव है।

इसे बजाय, गैर औषधि उपचारों के परीक्षण अनुसंधान पत्रों में बिखरे हुए हैं।

आस्ट्रेलिया में टीजीए और अमेरिका में एफडीए जैसी कोई नियामक संस्था नहीं है जो प्रभावी गैर औषधि उपचार पर निर्णय दे, और आमतौर पर किसी कंपनी का उनके विपणन में रूचि नहीं है।

गैर औषधि उपचार में व्यायाम (सामान्य और विशेष), आहार, शारीरिक गतिविधि आदि आती हैं।

शायद गैर औषधि उपचार में सर्वाधिक नजरअंदाज, फेफड़े के रोग, दिल का दौरा, कैंसर थकान, मधुमेह, अवसाद आदि के लिए व्यायाम को किया गया है।

एचएनडीआई 2015 में लाये जाने के बाद से आस्ट्रेलिया में बहुत लोकप्रिय हो गया है। महामारी ने गैर औषधि उपचार के उपयोग का महत्व बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना