लाइव न्यूज़ :

सरकार का बजट गिरने के बाद पुर्तगाल का राजनीतिक भविष्य अनिश्चित

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:45 IST

Open in App

लिस्बन, 28 अक्टूबर (एपी) पुर्तगाल के राष्ट्रपति का कहना है कि देश की संसद द्वारा समाजवादी सरकार के अगले साल के लिए प्रस्तावित बजट को खारिज किए जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने का मतदान सबसे अच्छा तरीका है।

विश्लेषकों का कहना है कि राष्ट्र प्रमुख की मध्यावधि चुनाव कराने की योजना उलटी पड़ सकती है।

राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूस के पास कोई शासन शक्ति नहीं है, लेकिन वह देश का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने बुधवार को बजट पर मत विभाजन से पहले कहा था कि अगर सांसदों ने सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो वह जल्द मतदान कराएंगे।

जब ऐसा हो गया तो उन्होंने संसद को भंग करने और चुनाव की तारीख निर्धारित करने से पहले, प्रधानमंत्री और संसद अध्यक्ष के साथ रात्रिभोज पर बैठक करने के लिए आवश्यक परामर्श को गति दी।

वह तीन नवंबर को सलाहकार निकाय ‘काउंसिल ऑफ स्टेट’ की बैठक बुलाने से पहले राजनीतिक नेताओं, ट्रेड यूनियन संघों और व्यापारिक नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद जनवरी में व्यापक चुनाव कराए जाने की उम्मीद है।

खंडित राजनीतिक परिदृश्य की पृष्ठभूमि में छोटे दलों के उदय के साथ ऐसा लगाता है कि कोई भी पार्टी संसदीय बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी और इस तरह पुर्तगाल में राजनीतिक अनिश्चितता के आसार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला