लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल की संसद ने इच्छामृत्यु की इजाजत देने वाला विधेयक पारित किया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 20:12 IST

Open in App

लिस्बन, पांच नवंबर (एपी) पुर्तगाल की संसद ने असाध्य बीमारियों से पीड़ित और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए इच्छामृत्यु तथा चिकित्सक की सहायता से आत्महत्या करने अनुमति देने के लिए एक संशोधित विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

विधेयक के कानून का रूप लेने के लिए अभी उस पर पुर्तगाल के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की जरूरत है। यदि राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा विधेयक पर हस्ताक्षर कर देते हैं, तो पुर्तगाल दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल हो जाएगा जो इस प्रक्रिया की अनुमति देते हैं।

इच्छामृत्यु के लिए कोई चिकित्सक किसी मरीज को सीधे घातक दवाइयां देता है। चिकित्सकीय सहायता प्राप्त आत्महत्या तब होती है जब रोगी चिकित्सकीय देखरेख में घातक दवा का इस्तेमाल स्वयं करता है।

संसद ने गत जनवरी में विधेयक का पहला संस्करण पारित किया था लेकिन रेबेलो डिसूजा ने संवैधानिक अदालत से इसकी समीक्षा करने को कहा था। अदालत के ज्यादातर न्यायाधीश इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि विधेयक की शब्दावली उन परिस्थितियों की परिभाषा में ‘‘अशुद्ध’’ थी, जिसके तहत मृत्यु का अधिकार दिया जा सकता है।

विधेयक के नये संस्करण को संसद में 138-84 वोटों से अनुमोदित किया गया, जबकि मतविभाजन के दौरान पांच सांसदों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना