पुर्तगाल ने नाजियों से हजारों लोगों की जान बचाने वाले राजनयिक को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:57 IST2021-10-19T19:57:37+5:302021-10-19T19:57:37+5:30

Portugal pays tribute to diplomat who saved thousands of lives from Nazis | पुर्तगाल ने नाजियों से हजारों लोगों की जान बचाने वाले राजनयिक को श्रद्धांजलि दी

पुर्तगाल ने नाजियों से हजारों लोगों की जान बचाने वाले राजनयिक को श्रद्धांजलि दी

लिस्बन, 19 अक्टूबर (एपी) पुर्तगाल ने मंगलवार को अपने उस राजनयिक को आधिकारिक श्रद्धांजलि दी जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों से हजारों लोगों की जान बचाई थी। सरकार ने देश के राष्ट्रीय स्मारक में एक मकबरे का नाम सम्मान के रूप में राजनयिक अरिस्टाइड्स डी सूसा मेंडेस के नाम पर रखा।

इससे संबंधित समारोह का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ। इस अवसर पर देश के नेता और अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

पुर्तगाली संसद के अध्यक्ष एडुआर्डो फेरो रोड्रिग्स ने कहा कि सूसा मेंडेस ने अपने शानदार दायित्व से पुर्तगाल को प्रतिष्ठा दिलाई।

अरिस्टाइड्स डी सूसा का 1954 में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Portugal pays tribute to diplomat who saved thousands of lives from Nazis

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे