लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल के मेडेरा में भीषण हादसा, टूरिस्ट बस पलटने से जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2019 09:25 IST

यह हादसा सांता क्रूज में हुआ। यहां के मेयर फिलिप सोसा ने बताया कि दुर्घटन में 17 महिलाएं और 11 लोगों की मौत हुईं और 21 अन्य लोग घायल हो गये।

Open in App

पुर्तगाल के मेडेरा द्वीप पर एक टूरिस्ट बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत हो गई है। टेलीविजन दृश्यों में नजर आ रहा है कि बस सड़क पर फिसल कर कई बार पलट गई और एक ढलान के नीचे एक घर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद जर्मनी सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया, 'मेडेरा से हमारे लिए एक भयानक समाचार आया है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं।' 

यह हादसा सांता क्रूज में हुआ। यहां के मेयर फिलिप सोसा ने बताया कि दुर्घटन में 17 महिलाएं और 11 लोगों की मौत हुईं और 21 अन्य लोग घायल हो गये। एक डॉक्टर ने संवाददाताओं से बताया कि एक अन्य घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा ने पुर्तगाली टेलीविजन चैनल से कहा, 'मैं दुख की इस घड़ी में सभी पुर्तगाली लोगों की ओर से दुख व्यक्त करता हूं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं जिनके बारे में मुझे बताया गया है कि वे सभी जर्मन हैं।' 

उन्होंने बताया कि वह रात में मेडेरा जांएगे। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से संपर्क करके घटना पर दुख व्यक्त किया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला