लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल ने 12 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए टीकों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:24 IST

Open in App

लिस्बन, 10 अगस्त (एपी) पुर्तगाल ने 12 से 15 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दे दी है।

इस कदम को लेकर अनिश्चितता के कुछ दिनों बाद मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय ने यह घोषणा की। अधिकारियों ने शुरूआत में इस आयु वर्ग में गंभीर बीमारियों वाले बच्चों को ही टीके लगाने का निर्णय लिया था।

अधिकारियों ने कहा कि झिझक आंकड़े की कमी के कारण थी, लेकिन स्वास्थ्य महानिदेशक ग्रेका फ्रीटास ने कहा कि यूरोपीय संघ और अमेरिका में किये गये अध्ययनों ने पुर्तगाल में संदेहों को दूर कर दिया है।

पुर्तगाल के स्कूलों में लगभग चार सप्ताह में कक्षाएं फिर से शुरू करने की तैयारी है। अधिकारियों का अनुमान है कि 12 से 15 आयु वर्ग में 4,00,000 से अधिक बच्चे हैं।

यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने सिफारिश की है कि फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना द्वारा बनाए गए कोरोना वायरस रोधी टीकों की खुराक 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को भी दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब