लाइव न्यूज़ :

सुवाह्य एमआरआई उपकरण प्रदान कर सकते हैं जीवन रक्षक जानकारी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:17 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, आठ सितंबर येल विश्वविद्यालय में भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर केविन सेठ और उनके शोधकर्ताओं के दल ने पाया है कि एक सुवाह्य (पोर्टेबल) मेग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) उपकरण महत्वपूर्ण चिकित्सा लक्षणों की पहचान करने में मदद कर सकता है, खासकर आघात के शिकार रोगियों में यह जीवन बचाने वाली जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

सेठ ने ऐसे जटिल मामलों में त्वरित निदान की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि मरीजों में जब आघात के लक्षण नजर आते हैं तब चिकित्सकों के पास जीवन या मृत्यु पर फैसला लेने का समय नहीं बचता। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में मस्तिष्क में थक्के को कम करने के लिए रक्त को पतला करने की आवश्यकता हो सकती है तो वहीं कुछ स्थितियों में मस्तिष्क में रक्तस्राव को देखते हुए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

येल स्कूल ऑफ मेडिसिन में न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर डॉक्टर सेठ ने ‘पीटीआई’ को ईमेल पर बताया, “ऐसी जगहों पर जहां मस्तिष्क की उन्नत जांच के लिये अत्याधुनिक इमेजिंग स्कैन उपलब्ध न हों वहां सुवाह्य एमआरआई उपकरणों की मदद से लिए गए फैसले बाजी पलटने वाले साबित हो सकते हैं विशेषकर अंत:कपालीय रक्तस्राव की पहचान कर सकने वाले उपकरण जीवन रक्षा करने वाली सूचनाएं दे सकते हैं।”

अध्ययन के लिए, येल टीम ने ‘पोर्टेबल पॉइंट-ऑफ-केयर एमआरआई सिस्टम’ नामक एक उपकरण की प्रभावशीलता की जांच की, जिसे अस्पताल के दालान में ले जाया जा सकता है और इस पर पारंपरिक एमआरआई प्रौद्योगिकियों के मुकाबले कम खर्च होता है।

शोध के सह लेखक के तौर पर सेठ ने कहा : “इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह उपकरण ग्रामीण अस्पतालों या विकासशील देशों जैसी सीमित-संसाधन वाली व्यवस्था में लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “अब यह देखने का भी एक रास्ता है कि यह आधुनिक व्यवस्था में कैसे मदद कर सकता है। आघात विशेषताओं की एक श्रृंखला में अधिक आंकड़े एकत्र करना जारी रखना महत्वपूर्ण महत्व है ताकि हम इस दृष्टिकोण के संभावित लाभ को अधिकतम कर सकें।”

अध्ययन में कहा गया कि हाइपरफाइन इंक द्वारा विकसित सुवाह्य एमआरआई उपकरण का कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके लिये चिकित्सा तकनीशियनों को न्यूनतम प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

शोधकर्ताओं ने येल न्यू हेवन अस्पताल में 144 रोगियों के सुवाह्य एमआरआई स्कैन के परिणामों की तुलना पारंपरिक न्यूरोइमेजिंग स्कैन से प्राप्त परिणामों से की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला