लाइव न्यूज़ :

लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेता-हास्य कलाकार उमर शरीफ इलाज के लिये अमेरिका रवाना

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:30 IST

Open in App

कराची, 28 सितंबर पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता-हास्य कलाकार उमर शरीफ मंगलवार को एयर एंबुलेंस से अमेरिका रवाना हुए जहां उनके हृदय की गहन जीवन रक्षक सर्जरी होनी है।

शरीफ के बेटे जवाद ने पुष्टि की कि उनके पिता और मां जरीन मंगलवार को एयर एम्बुलेंस आईएफए 264 में सवार होकर वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए। 66 वर्षीय शरीफ को जटिल सर्जरी के लिए वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

जवाद ने कहा, ''दिल की समस्या और अन्य जटिलताओं के कारण मेरे पिता पिछले कुछ हफ्तों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, वह आखिरकार आज सुबह (अमेरिका के लिए) रवाना हो गए। उन्हें एक पूर्ण चिकित्सा टीम के साथ एम्बुलेंस में जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जाया गया था।”

मनीला से कल कराची में उतरी एयर एंबुलेंस तीन स्थानों पर रुकने के बाद वाशिंगटन डीसी पहुंचेगी।

सिंध प्रांत की सरकार ने एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की और कॉमेडियन शरीफ के इलाज के लिए लगभग चार करोड़ रुपये भी जारी किए। शरीफ और उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद की अपील की थी।

शरीफ ने 1980 और 90 के दशक में भारत और पाकिस्तान में एक हास्य कलाकार, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और मंच कलाकार के रूप में अद्वितीय लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने पुरस्कार समारोहों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कई बार भारत का दौरा भी किया।

1989-90 में, उनके दो हास्य मंच नाटक ''बकरा किस्तों पे'' और ''बुड्ढा घर पे है'' पाकिस्तान और भारत में बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट रहे, जबकि उनकी फिल्म ''मिस्टर 420'' को पाकिस्तान की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा