सर्जरी के बाद कुछ और दिन रोम में ही रहेंगे पोप

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:40 IST2021-07-12T19:40:06+5:302021-07-12T19:40:06+5:30

Pope will remain in Rome for a few more days after surgery | सर्जरी के बाद कुछ और दिन रोम में ही रहेंगे पोप

सर्जरी के बाद कुछ और दिन रोम में ही रहेंगे पोप

रोम, 12 जुलाई (एपी) पोप फ्रांसिस चार जुलाई को अपनी आंत की हुई सर्जरी के बाद अभी कुछ और दिन अस्पताल में ही रहेंगे। वेटिकन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वेटिकन ने कहा था कि फ्रांसिस को पिछले हफ्ते के अंत में ही रोम के जेमेल्ली पॉलीक्लीनिक से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, सोमवार को एक बयान में वेटिकन ने कहा कि सर्जरी के बाद का उनका उपचार पूरा हो गया है, लेकिन और बेहतर होने के लिए अभी कुछ और दिन वह अस्पताल में ही रहेंगे।

वहीं, ग्लासगो में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक जलवायु सम्मेलन होना है, लेकिन वेटिकन ने पोप की इसमें भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pope will remain in Rome for a few more days after surgery

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे