लाइव न्यूज़ :

पोप ने लोकतंत्र के जन्मस्थल में लोकलुभावन खतरों को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:47 IST

Open in App

एथेंस, चार दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने शनिवार को आगाह किया कि लोकलुभावनवाद और अधिनायकवाद के ‘‘आसान जवाब’’ यूरोप में लोकतंत्र के लिए खतरा है और उन्होंने साझा हित को बढ़ावा देने के लिए नए सिरे से समर्पण दिखाने का आह्वान किया।

पोप ने लोकतंत्र के जन्मस्थल यूनान में राजनीतिक और सांस्कृतिक नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मजबूत बहुपक्षवाद ही पर्यावरण की रक्षा करने से लेकर महामारी और गरीबी तक के मुद्दों को सफलतापूर्वक हल कर सकता है।

उन्होंने शनिवार को एथेंस पहुंचने के बाद कहा, ‘‘राजनीति में निजी हितों के मुकाबले साझा जरूरतों को आगे रखने के लिए इसकी जरूरत है। फिर हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते कि कैसे आज और न केवल यूरोप में बल्कि अन्य जगहों पर हम लोकतंत्र से पीछे हटते हुए देख रहे हैं।’’

गौरतलब है कि पोप साइप्रस और यूनान की यात्रा पर आए हैं। एथेंस में फ्रांसिस ने यूनान के प्रधानमंत्री क्रियाकोस मित्सोताकिस और यूनान ऑर्थोडॉक्स चर्च के नेता आर्कबिशप लेरोनिमस से मुलाकात की। पोप की यह यात्रा सोमवार को समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल