लाइव न्यूज़ :

पोप ने क्रिसमस से पहले अपने वार्षिक संबोधन में विनम्र व्यवहार पर दिया जोर

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:12 IST

Open in App

रोम, 23 दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने बृहस्पतिवार को वेटिकन के कार्डिनल, पादरियों और नौकरशाहों से क्रिसमस के उत्सव के समय विनम्रता अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि अभिमान, पद का दंभ, स्वार्थ की भावना उनके आध्यात्मिक जीवन को विकृत कर रही है और चर्च के मिशन को भ्रष्ट कर रही है।

हर बार की तरह पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस से पूर्व अपने वार्षिक संबोधन में वेटिकन के प्रशासकों को नैतिक मूल्यों के पतन, व्यक्तिगत हित को परे रखने की नसीहत दी तथा कैथोलिक चर्च की परंपरा की आड़ लेकर बचने के बजाए विनम्रता अपनाने को कहा।

क्रिसमस ट्री और फूलों से सजाए गए ‘हॉल ऑफ ब्लेसिंग’ में पोप ने कार्डिनल और पादरियों को संबोधित किया। पोप ने कहा, ‘‘विनम्र वे हैं जो न केवल अतीत बल्कि भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं क्योंकि वे जानते हैं कि कैसे आगे देखना है, अपनी शाखाओं को फैलाना है, अतीत को कृतज्ञता के साथ याद करना है।’’

पोप ने कहा, ‘‘दूसरी ओर, अभिमानी बस अपना व्यवहार दोहराते हैं, कठोर होते जाते हैं और खुद को उस दोहराव में संलग्न कर लेते हैं। कुछ भी नया अपनाने से वे डरते हैं क्योंकि वे इसे नियंत्रित नहीं कर सकते।’’

पोप ने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप, वे न तो अपने पापों से सीखते हैं और न ही वे वास्तव में क्षमा मांगने के लिए तैयार हैं। यह भ्रष्ट आचरण है। हमें इससे बचने की जरूरत है।’’ वर्ष 2013 में पोप बनने के बाद से फ्रांसिस क्रिसमस पर अपने संबोधन में वेटिकन की नौकरशाही को झकझोरते रहे हैं। उन्होंने संस्थानों और कैथोलिक चर्च में सुधार पर भी जोर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना