लाइव न्यूज़ :

पोप ने बेनेडिक्ट के फैसले को पलटा, ‘लातिन मास’ पर फिर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:39 IST

Open in App

रोम, 16 जुलाई (एपी) पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को ‘ओल्ड लातिन मास’ के प्रसार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें के फैसले को पलट दिया। परंपरावादी कैथोलिक सदस्यों ने इसकी निंदा करते हुए इसे उनपर और प्राचीन प्रार्थना पद्धति पर हमला बताया।

फ्रांसिस ने ‘लातिन मास’ (लातिन भाषा में प्रार्थना सभा) के आयोजन पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। 2007 में बेनेडिक्ट ने इसकी छूट दी थी। पोप ने कहा कि बेनेडिक्ट के सुधार चर्च में विभाजन का स्रोत बन गए थे और कैथोलिक ‘सेकंड वेटिकन काउंसिल’ (1960 में हुई बैठक जिसमें प्रार्थना पद्धति को आधुनिक किया गया था) का विरोध करने के लिए एक औजार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। फ्रांसिस ने कहा कि उन्हें इस वजह से कार्रवाई करनी पड़ी।

फ्रांसिस ने एक नया कानून जारी किया है जिसमें व्यक्तिगत बिशप को ‘ओल्ड मास’ (प्राचीन तरीके से प्रार्थना करना) के लिए मंजूरी लेनी होगी। नए कानून के तहत बिशप को यह भी निर्धारित करना होगा कि क्या ‘ओल्ड मास’ से जुड़े धर्मालंबियों का मौजूदा समूह ‘वेटिकन द्वितीय’ को स्वीकार करता है जो प्रार्थना को लातिन भाषा के बजाय मातृ भाषा में करने की इजाजत देता है।

इसके अलावा फ्रांसिस ने कहा कि अब बिशप अपने धर्मप्रदेश में लातिन समर्थित नई प्रार्थना सभाओं के गठन को मंजूरी नहीं दे पाएंगे।

लातिन मास सोसाइटी इंग्लैंड एंड वेल्स के प्रमुख जोसेफ शॉ ने कहा कि सारे कानूनी प्रावधानों को बदलना काफी मायूस करने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा