लाइव न्यूज़ :

पोप ने जर्मन कार्डिनल का इस्तीफा अस्वीकार किया, सुधार का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:55 IST

Open in App

रोम, 10 जून (एपी) पोप फ्रांसिस ने चर्च में यौन दुराचार कांड के मुद्दे पर जर्मन कार्डिनल रीनहार्ड मार्क्स द्वारा दिए गए त्यागपत्र को बृहस्पतिवार को अस्वीकार कर दिया, लेकिन कहा कि सुधारों की प्रक्रिया आवश्यक है तथा प्रत्येक बिशप को संबंधित अपराध संकट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

जर्मन कार्डिनल ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि यौन शोषण के मामलों से चर्च के ठीक ढंग से न निपटने से उत्पन्न मुद्दे पर उन्होंने म्यूनिख के आर्कबिशप पद से त्यागपत्र देने की पेशकश की है।

फ्रांसिस ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया और पत्र लिखकर कहा कि उन्हें आर्कबिशप पद पर बने रहना चाहिए।

पोप ने कहा कि त्यागपत्र की जगह सुधारों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना आवश्यक है जो शाब्दिक की जगह वास्तविक हो, चाहे उसका परिणाम कुछ भी निकले।

फ्रांसिस द्वारा स्पैनिश भाषा में लिखे गए पत्र में जर्मन चर्च की विवादास्पद सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है जो जर्मनी में चर्च के यौन शोषण मामलों से सही तरह निपटने में विफल रहने पर शुरू की गई थी।

फ्रांसिस ने अपने पत्र में कहा है कि युवा लोगों को यौन शोषकों से बचाने में विफल रहने की सामूहिक जिम्मेदारी प्रत्येक बिशप को लेनी चाहिए।

वर्ष 2018 में चर्च प्रतिष्ठान से संबंधित एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जर्मनी में 1946 से 2014 के बीच ईसाई धर्मगुरुओं ने कम से कम 3,677 लोगों का यौन शोषण किया।

रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय 50 प्रतिशत से अधिक पीड़ित 13 साल या इससे कम आयु के थे। इनमें लगभग एक तिहाई लड़के ऐसे थे जो पादरियों के सहायक के रूप में काम करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना