आंत की सर्जरी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं पोप

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:31 IST2021-07-05T15:31:30+5:302021-07-05T15:31:30+5:30

Pope recovering in hospital after bowel surgery | आंत की सर्जरी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं पोप

आंत की सर्जरी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं पोप

रोम, पांच जुलाई (एपी) पोप फ्रांसिस ने आंत की सर्जरी के बाद सोमवार को पहली सुबह रोम के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ करते हुए बिताई।

वेटिकन ने इटली की राजधानी के बड़े कैथोलिक अस्पताल, जेमेली पॉलीक्लिनिक में रविवार शाम को हुए ऑपरेशन के बारे में बहुत कम जानकारी दी है।

फ्रांसिस 10वें तल पर बने विशेष कमरे में रह रहे हैं, जो अस्पताल बिशप द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए उपलब्ध रखता है, जब से पोप जॉन पॉल विभिन्न चिकित्सीय समस्याओं के लिए वहां कई बार ठहरे थे।

वेटिकन की तरफ से पोप फ्रांसिस की स्थिति पर रोजाना दो अपडेट मिलने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें से पहली जानकारी सोमवार की सुबह आई है। वेटिकन ने रविवार देर रात कहा था कि 84 वर्षीय फ्रांसिस आंत की सर्जरी से अच्छी तरह से उबर रहे हैं।

फ्रांसिस बड़ी आंत के सिगमॉइड वाले हिस्से के संकुचन से पीड़ित थे। वेटिकन ने कहा सर्जरी पहले से तय थी, हालांकि इसने अस्पताल में भर्ती होने की सूचना फ्रांसिस के जेमेली में प्रवेश कर जाने के बाद ही दी।

पोप के अस्पताल में भर्ती होने से असंबंधित चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे मामलों में आंत के प्रभावित हिस्से को फिर से विभाजित करना आम है। हालांकि, वेटिकन ने फौरन नहीं बताया कि किस तरह की सर्जरी की गई या यह कितने वक्त चली। ऐसी सर्जरी से स्वस्थ होने के लिए आमतौर पर अस्पताल में कई दिन बिताने पड़ते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pope recovering in hospital after bowel surgery

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे