लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती पोप की सेहत में सुधार “संतोषजनक”

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:48 IST

Open in App

रोम, 10 जुलाई (एपी) आंत के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पोप फ्रांसिस ने सामूहिक उत्सव मनाया, काम किया और सहयोगियों के साथ भोजन किया और वेटिकन ने शनिवार को बताया कि उनकी सेहत में सुधार “संतोषजनक” है।

फ्रांसिस ने रोम के जेमेली पॉलीक्लीनिक की 10वीं मंजिल के पैपल अपार्टमेंट में चहलकदमी और और उनके रविवार को यहीं से दोपहर की साप्ताहिक प्रार्थना करवाने की भी उम्मीद है।

बड़ी आंत में संकुचन की गंभीर समस्या के बाद फ्रांसिस को चार जुलाई को जेमेली में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनके बड़ी आंत के आधे हिस्से को हटा दिया है।

वेटिकन ने कहा कि अपनी युवावस्था में ही संक्रमण के चलते पोप को अपने फेफड़ों का एक हिस्सा गंवाना पड़ा था। उसके मुताबिक 84 वर्षीय पोप के कम से कम इस हफ्ते के अंत तक अस्पताल में रहने की उम्मीद है।

पोप के स्वास्थ्य के संबंध में नवीनतम जानकारी देते हुए शनिवार को वेटिकन ने कहा कि फ्रांसिस के रक्त की नवीनतम जांच “संतोषजनक” हैं। वेटिकन के प्रवक्ता माटियो ब्रूनी के बयान के मुताबिक, “वह धीरे-धीरे काम शुरू कर रहे हैं और अपार्टमेंट के गलियारे में चहलकदमी कर रहे हैं। अपराह्न में उन्होंने एक निजी छोटे गिरिजाघर में प्रार्थना की और शाम को उन्होंने उन लोगों के साथ भोजन किया जो इन दिनों उनकी देखभाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब