लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस 85 वर्ष के हुए

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:54 IST

Open in App

रोम, 17 दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस शुक्रवार को 85 साल के हो गए। वह इस उम्र में भी खासे ऊर्जावान हैं जबकि उनके पूर्ववर्ती ने 85 वर्ष का होने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

कुछ समय पहले पोप की आंतों का ऑपरेशन किया गया था। उन्होंने हाल में साइप्रस और यूनान की यात्रा की है। इससे पहले उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के बीच इराक, स्लोवाकिया और हंगरी की यात्रा की थी।

वह कोविड के बाद के विश्व को पर्यावरण के अधिक अनुकूल, आर्थिक तौर पर न्यायोचित और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बनाने के अपने अभियान को धीमा करने का कोई संकेत नहीं दे रहे हैं।

फ्रांसिस के भरोसेमंद जेसुइट संचार गुरुओं में से एक एंटोनियो स्पादारो ने कहा कि वह उनमें बहुत ऊर्जा देखते हैं।

अपने पिछले जन्मदिन से फ्रांसिस ने कार्डिनल के वेतन में 10 फीसदी की कटौती का आदेश दिया है। साथ में वेटिकन के कर्मियों की तनख्वाह में भी कटौती का आदेश दिया है।

इसके अलावा उन्होंने एक कानून पारित करके इस बात की इजाजत दे दी कि कार्डिनल और बिशप के खिलाफ वेटिकन के अधिकरणों में आपराधिक मामला चलाया जा सकता है। इसके बाद कई हाई प्रोफाइल मामलों की सुनवाई हो रही है जिनमें कभी पोप के करीबी सलाहकार रहे कार्डिनल एंजेलो बेकिउ का मामला भी शामिल है। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप है।

पूर्ववर्ती पोप बेनेडिक्ट जब 85 साल के हुए थे तब उन्होंने फरवरी 2013 में पद से इस्तीफा दे दिया था और वह 600 साल के इतिहास में पोप का पद छोड़ने वाले पहले धर्मगुरु थे। इसके बाद फ्रांसिस के चुनाव का रास्ता प्रशस्त हुआ था।

उनसे पहले पोप जॉन पॉल द्वितीय का 84 वर्ष की आयु में और जॉन पॉल प्रथम का 65 साल की उम्र में निधन हो गया था। पॉल प्रथम केवल 33 दिन तक पोप के पद पर रहे थे। 20वीं सदी के सभी पोप का निधन 80 वर्ष की आयु या इससे पहले ही हो गया था। हालांकि पोप लियो 13वें का 1903 में 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल