लाइव न्यूज़ :

इराक की ऐतिहासिक यात्रा समाप्त करके रोम रवाना हुए पोप फ्रांसिस

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:12 IST

Open in App

बगदाद, आठ मार्च (एपी) पोप फ्रांसिस ने इराक की ऐतिहासिक यात्रा समाप्त करके सोमवार को रोम रवाना हुए।

इस यात्रा का उद्देश्य देश के अल्पसंख्यक ईसाइयों में सहअस्तित्व, क्षमा और शांति के संदेश के साथ उम्मीद जगाना था।

पोप और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल को इराक की चार दिन की यात्रा के बाद बगदाद हवाईअड्डे पर विदाई दी गई। पोप ने अपनी इस यात्रा के दौरान इराक के पांच प्रांतों का दौरा किया।

पोप का विमान जब उड़ान भर रहा था तब इराकी राष्ट्रपति बरहम सलीह टरमैक पर मौजूद रहकर हाथ हिलाकर उन्हें विदा कर रहे थे।

पोप फ्रांसिस ने इराक की इस यात्रा के दौरान नजफ से लेकर देश के दक्षिणी हिस्से के अपने दौरे के दौरान इराकियों से विविधता को गले लगाने का आग्रह किया। पोप फ्रांसिस ने इस दौरान शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी के साथ आमने-सामने की मुलाकात की। उन्होंने साथ ही इस्लामिक स्टेट समूह के आतंक के पीड़ित ईसाइयों से भी मुलाकात की और उनकी कहानी सुनी।

इराक के दक्षिण में फ्रांसिस ने उर के मैदानी इलाके के पास रेगिस्तान में इराकी धार्मिक नेताओं की एक बैठक बुलाई। इसमें देश भर के धार्मिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें मुसलमान, ईसाई, आदि के प्रतिनिधि शामिल थे। पोप ने उन सभी से मिलकर काम करने और शांति बनाने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा