लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी में भारतीय नन मरियम थ्रेसिया और चार अन्य को घोषित किया संत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 14:45 IST

पोप फ्रांसिस ने भारतीय नन मरियम थ्रेसिया और चार अन्य को संत घोषित किया। वेटिकन सिटी में रविवार को यह आयोजन किया गया।

Open in App

पोप फ्रांसिस ने भारतीय नन मरियम थ्रेसिया और चार अन्य को संत घोषित किया। वेटिकन सिटी में रविवार को यह आयोजन किया गया। 26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में जन्मीं सिस्टर मरियम 50 साल की उम्र में 8 जून 1926 को दुनिया को छोड़ गई थीं। उनके निधन के 93 साल बाद पोप फ्रांसिस ने उन्हें संत की उपाधि दी। मरियम थ्रेसिया की मानवता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की वजह से उनकी तुलना मदर टेरेसा से की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी मरियम का जिक्र किया था।

शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे मुरलीधरन

 इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार मुरलीधरन सिस्टर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा करेंगे।

नन मरियम थ्रेसिया का सफरनामा

- सिस्टर मरियम थ्रेसिया का जन्म 26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर में हुआ था।

- मई 1914 में उन्होंने त्रिशूर में ‘कांग्रीगेशन ऑफ द सिस्टर्स ऑफ द होली फैमिली’ की स्थापना की थी। 

- आठ जून, 1926 को उनका निधन हो गया था। 

- पोप जॉन पॉल द्वितीय ने नौ अप्रैल, 2000 को उन्हें ‘धन्य’ घोषित किया था।

- पिछले महीने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिस्टर थ्रेसिया का उल्लेख किया था।

- उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय के लिये गौरव का विषय है कि आगामी 13 अक्टूबर को पोप फ्रांसिस उन्हें संत घोषित करेंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?