लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस ने जताया कैथोलिक चर्च को यौन उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने का संकल्प

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:31 IST

Open in App

रोम, 11 नवंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने कैथोलिक चर्च को यौन उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया और पूर्व कार्डिनल थियोडोर मैक्कैरिक द्वारा यौन उत्पीड़न के शिकार हुए लोगों को लेकर प्रार्थना की। मंगलवार को वेटिकन ने उनके (मैक्कैरिक के) यौन दुराचार पर विस्तृत रिपेार्ट जारी की थी।

फ्रांसिस ने यह याद करते हुए बुधवार को अपना साप्ताहिक संबोधन पूरा किया कि पूर्व उच्च पदासीन अमेरिकी कार्डिनल के ‘पीड़ाजनक मामले’ पर पिछले दिन रिपोर्ट जारी की गयी।

फ्रासिंस ने कहा, ‘‘किसी भी उत्पीड़न के शिकार हुए लोगों के प्रति मैं फिर अपनी सहानुभूति प्रकट करता हूं और इस बुराई को दूर करने का चर्च का निश्चय व्यक्त करता हूं।’’

फिर उन्होंने कुछ देर के लिए मौन रखा।

वेटिकन रिपोर्ट में कई बिशपों, कार्डिनलों और विभिन्न पोप पर 1990 के दशक में मैक्कैरिक के बुरे आचरण पर ढेरों सबूतों को धत्ता बताने का आरोप लगाया गया है। इस रिपोर्ट में सेंट जॉन पॉल द्वितीय पर जांच की मंजूरी देने के बाद भी 2000 में मैक्कैरिक को वाशिंगटन में आर्कबिशप नियुक्त करने एवं उन्हें कार्डिनल नियुक्त करने का आरोप लगाया है । इस जांच में पाया गया था कि मैककैरिक ने शिष्यों के साथ यौन संबंध बनाए थे।

बुधवार को हालांकि फ्रांसिस ने जॉन पॉल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बुधवार पोलैंड के स्वतंत्रता दिवस का प्रतीक है । उन्होंने जॉन पॉल को उद्धृत किया जिसमें उन्होंने युवाओं से कहा था कि वास्तव में आजाद का मतलब क्या होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल