लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस ने शरणार्थी समस्या को लेकर यूरोपीय देशों की सरकारों की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 14:50 IST

Open in App

लेसबोस (यूनान), पांच दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने प्रवासियों और शरणार्थियों की समस्या से निपटने में यूरोपीय देशों की सरकारों की कथित नाकामी को लेकर उनकी आलोचना की है।

पोप फ्रांसिस (84) रविवार को यूनान के लेसबोस द्वीप पहुंचे जहां वह करीब दो घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान पोप प्रवासियों और शरणार्थियों के एक केंद्र का दौरा करेंगे।

लेसबोस द्वीप प्रवासियों और शरणार्थियों का गढ़ माना जाता है, यहां से लोग विभिन्न यूरोपीय देशों में दाखिल होने की कोशिश करते हैं। वर्ष 2016 में अपनी यात्रा के दौरान पोप 12 सीरियाई मुस्लिम शरणार्थियों को अपने साथ लाए थे।

पोप इस समय साइप्रस और यूनान की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इन दोनों ही देशों में शरणार्थी संकट काफी गहरा गया है।

गौरतलब है कि इराक और सीरिया में गृह युद्ध जैसे हालात के कारण 2015 तथा 2016 के दौरान 10 लाख से अधिक लोगों ने तुर्की से होते हुए यूनान में प्रवेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल