लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को दी बधाई

By भाषा | Updated: November 13, 2020 08:47 IST

Open in App

वैटिकन सिटी, 13 नवम्बर (एपी) पोप फ्रांसिस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को चुनाव में उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

बाइडन रोमन कैथोलिक हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पोप से बात की।

बाइडन के सत्ता हस्तांतरण दल ने एक बयान में बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने आशीर्वाद और बधाई देने के लिए पोप को धन्यवाद दिया और उनकी सराहना की।

उन्होंने शांति, मेल मिलाप, और दुनिया भर में मानवता के साझा बंधनों को बढ़ावा देने के लिए पोप के नेतृत्व को सलाम किया।

बाइडन ने कहा कि वह जलवायु परिवर्तन, गरीबी और प्रवासियों से जुड़े मुद्दों पर फ्रांसिस के साथ काम मिलकर करना चाहते हैं।

पोप और बाइडन के बात करने की खबर ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका के कुछ कैथोलिक बिशपों ने बाइडन को विजेता मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि गर्भपात के अधिकारों का समर्थन करने वाले बाइडन का किसी धार्मिक व्यक्ति को साथ नहीं देना चाहिए।

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब भी हार स्वीकार नहीं की है और उनका कहना है कि धोखाधड़ी के जरिए उनसे चुनाव चुराया गया है।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल