लाइव न्यूज़ :

बेटे की मौत के बाद पोप ने मुझे काफी सांत्वना दी थी : बाइडन

By भाषा | Updated: November 1, 2021 10:41 IST

Open in App

रोम, एक नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रोम की अपनी यात्रा के अंतिम दिन रविवार को पोप फ्रांसिस के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि पोप ने छह साल पहले उनके बेटे ब्यू की मौत के बाद से उन्हें ‘‘काफी सांत्वना’’ दी थी।

बाइडन से जी20 शिखर सम्मेलन के उनके आखिरी संवाददाता सम्मेलन में पोप के साथ शुक्रवार को हुई निजी मुलाकात के बारे में पूछा गया था। इस सवाल पर भावुक होते हुए, उन्होंने पोप के साथ सितंबर 2015 की अपनी मुलाकात को याद किया जब रोमन कैथोलिक गिरजाघर के नेता अमेरिका की यात्रा पर आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास बहुत सहानुभूति है। वह ऐसे शख्स हैं, जो यह समझते हैं कि उनके ईसाई धर्म का मतलब लोगों तक पहुंचना और माफ करना है। इसलिए मुझे उनके साथ अपना रिश्ता ऐसे लगता है कि मुझे निजी तौर पर उनसे काफी सांत्वना मिलती है।’’

कैथोलिक गिरजाघर के अनुयायी बाइडन, पोप की अमेरिकी यात्रा के समय उप राष्ट्रपति थे। तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बाइडन को फ्रांसिस के साथ फिलाडेल्फिया जाने को कहा था।

बाइडन ने कहा कि ब्यू की मौत का ‘‘दुख अब भी खत्म नहीं हुआ है।’’ डेलवेयर के पूर्व अटॉर्नी जनरल ब्यू की मौत पोप की यात्रा से कुछ महीने पहले मस्तिष्क के कैंसर से हुई थी।

फिलाडेल्फिया जाने से पहले फ्रांसिस ने बाइडन और उनके परिवार से निजी रूप से मुलाकात करने को कहा। रविवार को इस बारे में याद करते हुए राष्ट्रपति की आंखों में आंसू आ गए कि कैसे फ्रांसिस को उनके बेटे की मौत के बारे में पता चला।

बाइडन ने उस मुलाकात के बारे में कहा, ‘‘ उन्होंने उसके बारे में सिर्फ सामान्य रूप से बात नहीं की। वह जानते थे कि वह कैसा इंसान था और इसका उसके बच्चों, मेरी पत्नी, हमारे परिवार पर बहुत बड़ा असर पड़ा।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शुक्रवार को पोप के साथ मुलाकात के बाद फ्रांसिस ने उन्हें कहा कि पवित्र भोज लेते जारी रखना चाहिए। अमेरिका के कुछ कंजर्वेटिव गिरजाघर के नेताओं का कहना है कि बाइडन को पवित्र भोज लेने से रोका जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने गर्भपात के अधिकारों का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा