लाइव न्यूज़ :

पोप ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच क्रिसमस मनाया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 15:14 IST

Open in App

रोम, 25 दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने के बावजूद सेंट पीटर्स बासिलिका में अनुमानित रूप से 2,000 लोगों के सामने क्रिसमस मनाया।

ईसाइयों के धार्मिक गीत ‘‘नोएल’’ के गान के बीच फ्रांसिस बिना मास्क लगाए मध्य गलियारे में आए और इसी के साथ ईसा मसीह के जन्म का जश्न शुरू हो गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रार्थना के दौरान वह बिना मास्क के ही रहे।

ऐसा बताया जाता है कि पोप ने तीसरी बूस्टर खुराक ले ली है। फ्रांसिस ने अमीर देशों से विकासशील देशों को टीके की खुराक मुहैया कराने का आह्वान किया।

इस मौके पर पोप ने श्रद्धालुओं से ईसा मसीह की ‘‘अल्पता’’ पर ध्यान केंद्रित करने और यह याद रखने का अनुरोध किया कि वह एक उचित पालने के बिना गरीब दुनिया में आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर अल्पता में हैं। यह संदेश है : भगवान भव्यता में बड़े नहीं होते बल्कि खुद को अल्पता में रखते हैं। उन्होंने हमारे पास रहने, हमारे दिलों को छूने, हमें बचाने तथा हमारे लिए क्या मायने रखता है, उसे वापस लाने के लिए अल्पता का मार्ग चुना।’’

शुक्रवार की प्रार्थना सभा में करीब 2,000 लोग उपस्थित रहे जबकि 2020 में 200 लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गयी थी और उस समय इटली में क्रिसमस के मौके पर पूरी तरह से लॉकडाउन लगा हुआ था। हालांकि, सेंट पीटर्स की क्षमता के मुकाबले यह संख्या बहुत कम है। सेंट पीटर्स में 20,000 लोगों तक के बैठने की क्षमता है।

‘‘मिडनाइट मास’’ यानी आधी रात को होने वाली प्रार्थना सभा रात साढ़े सात बजे शुरू हुई। इस साल कोई कर्फ्यू नहीं लगा है लेकिन संक्रमण के मामले 2020 के मुकाबले अधिक हैं। लगातार दूसरे दिन इटली में शुक्रवार को 50,599 नए मामले सामने आए तथा 141 मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 1,36,386 हो गयी है।

इटली में ओमीक्रोन स्वरूप के मामले सामने आने के बाद वेटिकन में सभी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण का एक नया आदेश जारी किया गया है जिसके तहत सभी कर्मचारियों को टीके की खुराक लेना अनिवार्य है तथा केवल उन्हीं कर्मचारियों को छूट दी गयी है जो कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा