लाइव न्यूज़ :

सर्जरी के दो सप्ताह बाद वेटिकन की खिड़की से पोप ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:12 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, 18 जुलाई (एपी) पोप फ्रांसिस बड़ी आंत की सर्जरी के दो सप्ताह बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के लिए रविवार को वेटिकन की खिड़की के सामने नजर आए।

ठीक एक सप्ताह पहले फ्रांसिस ने एक अस्पताल की बालकनी से लोगों को आशीर्वाद दिया था। सर्जरी में पोप की बड़ी आंत का एक हिस्सा काट कर निकाल दिया गया। इस रविवार पोप के आने की प्रतीक्षा में लोग राष्ट्र ध्वज लहरा रहे थे और उन्होंने जश्न मनाया। सेंट पीटर्स स्कवायर के नीचे भीड़ से फ्रांसिस ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘प्रिय भाइयों और बहनों आपका दिन शुभ हो।’’

सेंट पीटर्स स्कवायर में रविवार दोपहर को श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के अलावा इस जुलाई में पोप लोगों के सामने नहीं आएंगे। पोप की सर्जरी की घोषणा से पहले ही वेटिकन ने कहा था कि जुलाई में बुधवार को उनकी सार्वजनिक सभा नहीं आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल