लाइव न्यूज़ :

पोप समेत अन्य धार्मिक नेताओं ने जलवायु संरक्षण की संयुक्त अपील की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:39 IST

Open in App

रोम, सात सितंबर (एपी) दुनिया के शीर्ष ईसाई नेताओं-पोप फ्रांसिस, कैंटरबरी के मुख्य पादरी जस्टिन वेलबाये और रूढ़िवादी ईसाई परंपरा के आध्यात्मिक नेता बार्थोलॉम्यू-प्रथम - ने मंगलवार को आगामी जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों से ''पृथ्वी की पुकार को सुनने'' और ग्रह के सरंक्षण के वास्ते एक संयुक्त अपील जारी की।

अपने पहले संयुक्त बयान में तीन ईसाई धर्मगुरुओं ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने राजनेताओं को वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पुनर्विचार करने और इसे गरीबों के लिए और अधिक टिकाऊ और सामाजिक बनाने का एक अभूतपूर्व अवसर दिया।

उन्होंने कहा, '' हमें यह तय करना होगा कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए किस तरह की दुनिया छोड़ना चाहते हैं।''

हालांकि, बयान में उन्होंने यह भी कहा है कि खतरा अब दूर नहीं है।

संयुक्त बयान में कहा गया, '' हाल के महीनों में मौसम के गंभीर असर एवं प्राकृतिक आपदाएं, कड़ाई से यह दर्शाते हैं कि जलवायु परिवर्तन न केवल भविष्य की चुनौती है, बल्कि अस्तित्व को लेकर एक तत्कालिक और जरूरी विषय है।''

आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में कम से कम फ्रांसिस के व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की उम्मीद है। सीओपी-26 के रूप में पहचाने जाना वाला यह सम्मेलन, स्कॉटलैंड के ग्लासगो में नवंबर की शुरुआत में निर्धारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला