लाइव न्यूज़ :

पॉप स्टार वांग लीहोम ने स्कैंडल में फंसने के बाद माफी मांगी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:56 IST

Open in App

बीजिंग, 20 दिसंबर (एपी) चीन में सबसे बड़े पॉप स्टार में शामिल एशियाई मूल के एक अमेरिकी ने सोशल मीडिया अपनी पूर्व पत्नी से विवाद हो जाने के बाद अपने परिवार एवं प्रशंसकों से माफी मांगी है। पूर्व पत्नी ने उनपर बेवफ़ाई का आरोप लगाया है।

दिन भर के इस संवाद में वांग लीहोम के प्रशंसकों ने रूचि ली। लीहोम चीनी भाषियों के बीच लोकप्रिय हैं और उन्होंने 2007 में ‘‘लस्ट, कॉशन’’ समेत कई फिल्मों में अभिनय भी किया है। उनका स्कैंडल चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर चर्चा का विषय रहा है तथा कई ने उनकी निंदा भी।

वह अपने माता-पिता, पूर्व पत्नी एवं बच्चों से माफी मांगकर अपनी धूमिल हो रही छवि बचाने का प्रयास करते प्रतीत हो रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं अपने दाम्पत्य जीवन को संभाल नहीं पाया और अपने परिवार को मुश्किल में डाल दिया। यह मेरी ही गलती है।’’

सोशल मीडिया पर उनके बारे में बहस तब छिड़ी, जब वांग ने पिछले सप्ताह इन अटकलों की पुष्टि की कि उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल