लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन का पाक पीएम खान ने किया विरोध, कहा- गरीब लोग बुरी तरह से प्रभावित होंगे

By भाषा | Updated: April 25, 2020 17:12 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे गरीब लोग बुरी तरह से प्रभावित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 12,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान 16 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 253 हो गई, जबकि 2,755 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक बार फिर ‘‘पूर्ण लॉकडाउन’’ का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब लोग बुरी तरह से प्रभावित होंगे।

सरकार ने रमजान का पाक महीना शुरू होने से एक दिन पहले आंशिक देशव्यापी लॉकडाउन नौ मई तक के लिए बढ़ा दिया, जबकि पाबंदी लगाने की जिम्मेदारी प्रांतों को सौंपी है। हालांकि, प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर ‘‘पूर्ण लॉकडाउन’’ का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। 

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘जब हम दिहाड़ी मजदूरों, फेरी वालों, श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभावों को सोचे बिना पूर्ण लॉकडाउन करना चाहेंगे, तो वे सभी और उनके परिवार गरीबी और भुखमरी का सामना करेंगे।’’ खान ने कोरोना वायरस महामारी के बीच शनिवार को शुरू हुए रमजान के पाक महीने में मस्जिदों में लोगों से आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मौलवियों के दबाव के बाद सरकार ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी थी। 

देश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 12,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को 785 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 11,940 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान 16 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 253 हो गई, जबकि 2,755 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

पाकिस्तान में शनिवार को रमजान का पहला दिन है। दिशा-निर्देशों का पालन करने की शर्त पर लोगों को मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी गयी है। रमजान शुरू होने पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और धार्मिक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी नमाज के दौरान बरते जाने वाले एहतियाती उपायों की समीक्षा के लिए इस्लामाबाद की विभिन्न मस्जिदों में गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला